जीजा को जब साले ने रोका तो उसने मार डाला चाकू

Crime Solan

DNN सोलन
बहन से झगड़ा कर रहे जीजा को जब साले ने रोका तो उसने उसे चाकू मार डाला। घटना के बाद सोलन सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मनीषा निवासी नजदीक खुंडीधार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी 2 वर्ष पहले मनीष कुमार के साथ हुई थी। इसके बाद से उसका पति अपनी दूसरी शादी को लेकर उससे झगड़ा करता रहता था।
महिला ने बताया कि वह 19 मई को अपने मायके चली गई। इसके बाद मनीष उसके मायके आ पहुंचा और वहां पर उसके साथ झगड़ा करने लगा। जब उसके भाई नरेन्द्र ने उसे झगड़ा करने से रोका तो उसने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मनीष जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे गया है। एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News