जिले के इन क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

18 मार्च  । हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च, 2021 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी।
रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत इस विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र चायल, वाकनाघाट, दोची, छावशा व इसके आसपास के क्षेत्रों में 20 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News