DNN सोलन ब्यूरो
जिला सोलन में अभी तक 14817 लोग 14 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके है,जबकि जिला में अभी तक कुल 17487 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। हाल ही में पहुंचे लोगों को भी जिला स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में रखा गया है। जिला में अभी तक कुल 17487 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग बाहरी राज्यों से सोलन पहुंच रहे लोगो को क्वारंटाइन किया जा रहा है इसी के साथ क्वारंटाइन किए गए लोगों के स्वास्थ्य बारे रोजाना अपडेट भी ले रहा है वर्तमान में भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2670 लोगों को निगरानी में रखा गया है।उन्होंने बताया कि 2670 लोगों में से 2334 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 1653 लोग ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारंटाइन किया गया है।
इसके आलावा अन्य 681 लोग भी होम क्वारंटाइन हैं, जबकि 261 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।डा. गुप्ता ने कहा कि जिला में 03 लोगों को आईसोलेशन में रखाा गया है। इनमें से 01 व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 01 व्यक्ति को सामुदायिक स्वासथ्य केन्द्र नालागढ़ तथा 01 व्यक्ति को एमएमयू कुम्हारहट्टी में आईसोलेट किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 14817 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं।















