जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Himachal News Others Solan

DNN कुनिहार(चंद्र प्रकाश)

15 नवम्बर। जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की  उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष तक कि बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा ले रही थी। अचानक नाले में उनकी नजर कम्बल में पड़ गई। जिसमे कुछ बंधा हुवा लग रहा था। कम्बल को थोड़ा खोलकर ग्रामीण महिलाओं के होश ही उड़ गए। क्योकि उसमें एक महिला का शव था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार  को दे दी। पुलिस ने  स्थानीय लोगो  सहयोग से  ने तुरंत मोके पर पंहुचकर शव को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले सभी बहनों को रोककर शव की पहचान करवाई गई। लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान नही हो पाई।  इसी विषय बारे प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास तनवर ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बझोल नाले में पशुचारा ले रही थी। उन्होंने एक बंधे हुवे कम्बल में महिला का शव देख लिया । जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत को दी। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा तुरन्त पुलिस थाना कुनिहार को सूचित कर दिया। मृतक महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष लग रही है। अभी मृतक महिला की पहचान नही हो पा रही है। देखने से उक्त महिला प्रवासी नही लग रही है। इसी विषय बारे थाना प्रभारी अंकुश डोगरा से जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव है। मोके पर पंहुचकर शव को स्थानीय लोगो के सहयोग से बाहर निकाला है। आने जाने सभी वाहन चालकों व राहगीरों के अतिरिक्त स्थानीय लोगो से भी मृतक की पहचान करवाई जा रही है। लेकिन अभी तक मृतक महिला की पहचान नही हो पा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कार्यवाही जारी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *