जिला रेडक्रॉस समिति कुल्लू द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ।

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
8 मई। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते रेडक्रॉस समिति के सचिव मोदगिल ने बताया कि सोसायटी द्वारा मनाली स्थित क्लाथ स्वास्थ्य जांच शिविर तथा ओल्ड एज होम व इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटली रिटारडेड में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अशोक शर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनु ने 60 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की ।
उन्होंने कहा कि समूचे विश्व मे रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता सर हेनरी डुनांट के जन्म के उपलक्ष्य में, 8 मई को प्रतिवर्ष रेडक्रॉस दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस दिन रेड क्रॉस सोसाइटी कमजोर लोगों के कष्टों को कम करने के लिए किए गए मानवीय कार्यों का जश्न मनाती है। इस वर्ष नेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी ने “एवरीथिंग वी डू , फ्रॉम द हार्ट” थीम रखा है जबकि स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए “ड्रग फ्री हिमाचल” थीम जारी किया है।जिसका उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है ।

News Archives

Latest News