DNN सोलन
युवा कांग्रेस ने सोलन के पुराने बस स्टैंड पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती के द्वारा युवा कांग्रेस पर की गई विवादित टिपण्णी पर रोष प्रदर्शन कर के पुराने बस स्टैंड सोलन पर पुतला जलाया गया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि सतपाल सती के सर पर सता का नशा छाया है, लेकिन युवा कांग्रेस उनकी धमकियों से डरने वाली नहीं है और ऊना से शिमला का रास्ता सोलन होते हुए ही जाता है और सोलन युवा कांग्रेस उनका काले झंडे दिखा कर उनका विरोध करेगी।
इस मौके पर सोलन जिला की नव नवनियुक्त प्रभारी और युवा काँग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजु भरत तोगंड मौजूद रही और उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा नेता युवा कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश न करे नहीं तो युवा कांग्रेस ईंट का जबाव पत्थर से देगी।















