जिला में शुक्रवार को 25 लोग कोरोना की चपेट में, 26 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

01 जनवरी। जिला सोलन में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर मामले सोलन शहर के हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से शुक्रवार को 492 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इन 492 सैंपल में से सीआरआई कसौली में 248 सैम्पलों की जांच की गई जिनमें से 15 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव, 213 सैंपल नेगेटिव व 20 सैंपल अंडर प्रोसेस है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जिला के विभिन्न संस्थानों में 238 सैंपल की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 10 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 228 सैंपल नेगेटिव आई है। एमएमयू सोलन में 06 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो अभी अंडर प्रोसेस चले हुए हैं। शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 14 पुरुष व 11 महिलाएं हैं। इनमें सोलन के 09, बद्दी के 02, नालागढ़ के 02, एमएमयू के 03, अर्की के 03, कंडाघाट के 02, धर्मपुर के 02, सुबाथू का 01, चंडी का 01 मामला है। शुक्रवार को भी 11 फ्रंट लाइन वर्कर सहित आईएलआई के 08, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 01, गर्भवती महिला 01, ट्रेवलर्स 02, फ्लू 01 व आईपीडी का 01 मामला है।

News Archives

Latest News