जिला में शनिवार को भी 16 लोग कोरोना की चपेट में

Arki Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

02 जनवरी। जिला में शनिवार को 16 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है। इनमे 11 पुरुष व 05 महिलाएं है। 16 पॉजिटिव मामलों में सोलन से 08, बद्दी से 02, नालागढ़ से 01, एमएमयू से 01, धर्मपुर से 01 व सुबाथू से 03 मामले है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 423 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से सीआरआई कसौली में 168 सैंपल जांचे गए है, जिनमें से 14 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 139 सैंपल नेगेटिव आए हैं। हालांकि, सीआरआई कसौली में 15 सैंपल अंडर प्रोसेस हैं।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जिला भर में 250 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 02 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है और 248 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, एमएमयू अस्पताल में 03 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जोकि अंडर प्रोसेस चले हुए हैं। ट्रुनेट जरिए भी जिला में दो सैम्पलों की जांच की गई, जोकि नेगेटिव आए हैं।

News Archives

Latest News