DNN सोलन ब्यूरो
19 दिसंबर। जिला सोलन ने फिर एक बार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों से राहत मिली है। शनिवार को जिला में 26 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इनमें से 10 मामले सोलन शहर के हैं, जबकि चार मामले जिला के बद्दी क्षेत्र में सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोलन जिला से 257 सैंपल लेकर उन्हें सीआरआई कसौली भेजा था, जिनमें से 12 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 50 अभी अंडर प्रोसेस है। इसी तरह जिला में 330 सैम्पल रेपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए है, जिनमें से 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोलन में 10, बद्दी में 4, एमएमयू में 6, अर्की में 1, कंडाघाट में 1 रामशहर में 1, धर्मपुर में 2 व कसौली में एक मामला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।















