जिला में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से दो ने तोड़ा दम, 126 कोरोना की चपेट में

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Solan

DNN सोलन ब्यूरो

17 अप्रैल। जिला सोलन में शनिवार को भी कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों व्यक्तियों का इलाज एमएमयू अस्पताल में चला हुआ था। उधर, जिला में 126 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला के डगशाई में रहने वाले 40 वर्षीय व नालागढ़ में रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ा है। दोनों का इलाज एमएमयू अस्पताल में चला हुआ था, लेकिन इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शिवार को जिला में 1,493 सैंपल जांचे गए है। जिनमे आरटीपीसीआर के जरिए 932 व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 561 सैम्पल जांचे गए, जिनकी रिपोर्ट देर शाम विभाग के पास पहुंची। इनमें से 126 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे सोलन के 24, बद्दी के 35, नालागढ़ के 18, एमएमयू के 02, अर्की के 06, परवाणू के 06, धर्मपुर के 17, चंडी के 17 व अन्य 04 मामले है। जिला में शनिवार को 1380 एक्टिव केस है। इनमें से 37 का इलाज अस्पताल में चला है, जबकि अन्य का इलाज होम आइसोलेशन में चला है और विभाग द्वारा इन पर निगरानी रखी जा रही है।

News Archives

Latest News