जिला में लगातार कोरोना वायरस की दस्तक, बुधवार को आए 09 पॉजिटिव केस

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

जिला सोलन में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को भी जिला में 9 पॉजिटिव केस आए है। इसके चलते जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 269 पहुंच गया है जबकि एक मरीज रोपड़ में भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को आए कोरोना संक्रमित मरीजों में चार मरीज जिनकी आयु 21 वर्ष, 27 वर्ष, 29 वर्ष व 37 वर्ष है और बीते दिनों राज्यस्थान से कुमारहट्टी आए है। इनके यहां आने पर कॉन्ट्रेक्टर द्वारा क्वारन टाइन किए गए है। साथ ही एक 21 वर्षीय महिला भी है यह महिला बीते दिनों बलाभगर्घ से आई है जबकि चार सैम्पल प्रथमिक कॉन्टेक्ट है जिनमे 47 वर्षीय, 52 वर्षीय, 53 वर्षीय व 54 वर्षीय है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके गुप्ता ने की है उन्होंने बताया कि जिला में आज नो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसके चलते जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा 160 पहुंच गया है।

News Archives

Latest News