DNN सोलन ब्यूरो
12 अगस्त। जिला सोलन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जुलाई माह भरे खाद्य प्रदार्थों सात सैम्पल फेल हो गए है। विभाग ने नोटिस भेज इन दुकानदारों से जबाब मांगा है। उचित जबाब न आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जुलाई माह में 20 खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल लिए गए थे। इनमे सैम्पलों में बेसन, मेरी चिकन, सॉस के सैम्पल लिए गए थे। इन सैम्पलों को जांच के लिए विभाग द्वारा सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। इन 20 सैम्पलों में 13 सैम्पलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची तो इनमे से सात खाद्य पदार्थ मिक्स-ब्रांडेड व सब-स्टेंडर्ड पाए गए गई। 
गौरतलब हो जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानों पर बिकने वाला हर किस्म के खाद्य पदार्थों पर अपनी नजर बनाए हुए है और समय-समय पर विभाग इन खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजता है, ताकि बिक रहे खाद्य प्रदार्थों से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके। साथ ही इन खाद्य पदार्थों की क्वालिटी का भी पता लगाया जा सके। इसको लेकर विभाग हर माह खाद्य पदार्थों के सैम्पल लेता है और जांच के लिए भेजे जाते है।
क्या कहते है सहायक आयुक्त
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि जिलाभर से टीम निरीक्षण करती है। जुलाई में भी विभाग द्वारा विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया था, जहां से 20 सैंपल खाद्य पदार्थों के एकत्र किए थे और इन्हें जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 13 सैंपल की रिपोर्ट लैब से आ गई है और इन 13 में से 7 सैंपल मिक्स ब्रांडेड वह सब स्टैंडर्ड गए हैं।















