DNN बद्दी(चड़ा)
22 अगस्त। सिटिजन फस्र्ट के नारे के साथ नए एसपी मोहित चावला ने शनिवार को बददी में प्रेस से रुबरु हुए।और उन्होंने कहा कि बददी उनके लिए नई जगह नहीं है इससे पहले भी वह 15 दिन का अतिरिक्त चार्ज लेकर बददी में कार्य कर चुके है। साथ ही उन्होंने बताया कि बददी के नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिसमें वह बीबीएन के लोगों के साथ हमेशा 24 घंटे खड़े रहेगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बददी में इंडस्ट्री के लिए बेहतर योजना बनाने का प्रयास करेगे। जिसमें वह बददी,बरोटीवाला,नालागढ़ में इडस्ट्री सिक्योरिटी प्लान और इंडस्ट्री वर्कर सिक्योरिटी प्लान को बेहतर बनाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर सुरक्षा देने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही बददी में इंटीग्रेट ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक को कम करने के लिए बेहतर योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पार्किंग योजना भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक में एक्सीडेंंट को रोकने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। मोहित चावला ने कहा कि वह बददी में नशा करने वाले और नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर भी शिंकजा करेंगे। अगर कोई भी बीबीएन क्षेत्र में ड्रग्स लेता व सप्लाई करता पाया गया तो अब उसको किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। मोहित चावला ने कहा कि बददी में महिला सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरुक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें महिलाओं को उनकी भारत सरकार की योजना, हिमाचल सरकार की योजना के साथ उनके अधिकारों के बारें में जानकारी दी जाएगी। जिससे महिलाओं को उनके योजना से सक्षम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बददी में पुलिस टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बीबीएन के सभी क्षेत्र को बेहतर पुलिस मिल सके। इस अवसर पर एएसपी नरेंद्र कुमार एवं जिला मीडीया प्रभारी बददी पुलिस नवदीप सिंह भी उपस्थित थे।















