जिला में ट्रीपिंग के दौरान स्ट्रक्चर से अत्याधिक पानी के रिसाव का जोखिम बना

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
7 अगस्त। पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-2 के पावर हाउस की यूनिट-1 का आपातकालीन शट्डाउन दिनांक 02.08.2021 को सुबह 12:30 बजे से लिया गया था। यूनिट को बहाल होने में 4-5 दिन लग सकते थे। परंतु संबंधित विभाग के माध्यम से पता चला है कि मरम्मत का कार्य अभी जारी है और दिनांक 9.8.2021 तक ही पूरा हो पाएगा।
जिसकी वजह से  ट्रीपिंग के दौरान शिलागढ़ आउटफाल स्ट्रक्चर से अत्याधिक पानी के रिसाव का जोखिम बना हुआ है। इसके कारण गडसा वैली के हुरला नाला, निनु नाला तथा सैंज वैली के जीवा नाले का पानी कभी भी घट-बढ़ सकता है। समस्त स्थानीय निवासियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि वह स्वयं नाले के किनारे न जाएं एवं पशुओं को भी नाले के किनारे न जाने दें। यह जान लेवा हो सकता है। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें । दिनांक 2.8.2021 से कार्य दिनांक 9.8.2021 तक जारी रहेगा इसलिए आपसे  अनुरोध है कि इसकी सूचना सभी को देने की कृपा करे। ताकि जान माल की क्षति न हो सके।

News Archives

Latest News