DNN सोलन ब्यूरो
03 दिसंबर। सोलन जिला में कोरोना वायरस के गुरुवार को 84 मामले है। इनमे अधिकतर मामले सोलन शहर के है। हालांकि, जिला से भेजे गए सैम्पलों में से 70 सैम्पलों की रिपोर्ट आने अभी बाकी है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 724 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में सीआरआई कसौली में 268 सैम्पल में जांचे गए है। इनमें 38 सैम्पल पॉजिटिव, 156 सैम्पल नेगेटिव व 70 सैम्पल अभी अंडर प्रोसेस है। साथ ही इन भेजे गए सैम्पलों में 04 सैम्पल इंकन्क्लुसिव निकलें है।
जिला में ट्रुनेट के जरिए 03 सैम्पल जिनमे तीनों ही सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इसी तरह हिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 453 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 46 सैम्पल पॉजिटिव व 407 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
गुरुवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 50 पुरूष व 34 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन के 51, बद्दी के 04, नालागढ़ का 01, परवाणू का 01, एमएमयू के 04, अर्की के 16, कंडाघाट का 01, रामशहर का 01, धर्मपुर के 02 व चंडी के 02 मामलें है। कैटेगिरी में आईएलआई के 16, डारेक्ट कांटेक्ट 23, एसएआरआई 03, वालंटियर 26, ट्रेवलर्स 07,फ्लू 03, आईपीडी के 05 व अटीपिकल का 01 मामला है















