DNN सोलन ब्यूरो
09 मई। जिला में रविवार को भी कोरोना वायरस की चेन में ब्रेक नहीं लगी है। रविवार को भी जिला में 407 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलें सामने आए है जबकि एक महिला की कोरोना से मौत भी हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में एक 59 वर्षीय महिला निवासी कृष्णगढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की रिपोर्ट बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आई थी और महिला का इलाज चला हुआ था, लेकिन महिला की मौत हो गई है।
उधर, उन्होंने बताया कि जिला में रविवार को 1,340 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से आरटीपीसीआर के जरिए 493 व रैपिड एंटीजन टैस्ट बीके माध्यम से 847 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से 235 सैम्पल आरटीपीसीआर व 172 सैम्पल रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से पॉजिटिव आए है। उन्होंने बताया कि सोलन के 119, बद्दी के 79, नालागढ़ के 54, एमएमयू के 19, अर्की के 64, कंडाघाट के 08, परवाणू के 26, धर्मपुर के 29, चंडी के 04 व अन्य 06 मामले है।















