जिला में कुंभ से लौटे लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को कोरोना का बड़ा विस्फोट

Arki Baddi Baddi + Doon Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
19 अप्रैल। जिला सोलन में कुंभ से लौटे लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ नौणी यूनिवर्सिटी में भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इनकी रिपोर्ट हाल ही में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है और उनमें कुंभ से लौटे 15 लोग कोरोना पॉजिटिव है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके प्राथमिक संपर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। उधर, जिला में कोरोना का विस्फोट हुआ है। जिला में 412 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 1,139 लोगों के कोरोना सैंपल विभिन्न माध्यमों से लिए थे। इन सैम्पलों में से 719 सैम्पल आरटीपीसीआर व 420 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए है। इनमे आरटीपीसीआर के जरिए 309 व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 103 सैम्पल पॉजिटिव आए है। इनमे सोलन शहर में 68, बद्दी में 105, नालागढ़ में 77, एमएमयू सुल्तानपुर में 15, अर्की में 36, कंडाघाट में 19, परवाणू में 12, धर्मपुर में 54, रामशहर में 04, चंडी में 13 व जिला में 6 अन्य मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 44 लोग लोगों का उपचार जिला के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिला में सोमवार को 1,556 एक्टिव केस है। इनमे से 44 लोगों का इलाज अस्पताल में चला हुआ है।

News Archives

Latest News