DNN सोलन ब्यूरो
21 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के सोमवार को 32 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें अधिकतर मामले एमएमयू अस्पताल से है। सोमवार को जिला में 21 पुरुष तथा 11 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। जिला सोलन से 347 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 45 सैंपल की जांच की सीआरआई कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए की गई। इनमें 19 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 26 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव है।
इसी तरह रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 302 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 13 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 287 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 02 सैंपल इनकनक्लूसिव निकले हैं। इनमें सोलन से 05, बद्दी से 02, नालागढ़ से 02, परवाणू से 04, एमएमयू से 11, अर्की से 01, कंडाघाट से 03, रामशहर से 03 व कसौली का 01 मामला है। कैटेगिरी के अनुसार आईएलआई के 18, डायरेक्ट कांटेक्ट 07, वालंटियर 03, ट्रेवलर्स 03, फ्लू 02 व आईपीडी के 02 मामले हैं।















