जिला में अब तक कुल 548794 लोगों को लगाए जा चुके कोविड रोधी टीके

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

15 नवम्बर – उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 330975 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 316393 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 14515 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 66 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है और 14335 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
इसके अतिरिकत जिला में अब तक कुुल 548794 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 57366 लोगों को पहली डोज तथा 51745 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।इसी कड़ी में 45 से 59 वर्ष तक के 78361 लोगों को पहली डोज  व 85168 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 152195 लोगों को पहली डोज व 123959 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

News Archives

Latest News