जिला में 8653 लोग पा चुके Corona से निजात, कुल 141072 लोगों का किया जा चुका टीकाकरण

Bilaspur National/International Others

DNN बिलासपुर

22 मई -मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला से अब तक 128944 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आई0जी0एम0सी0 शिमला भेजे गए, उनमें से 117737 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 11024 की रिपार्ट अभी तक पाॅजिटिव आई है तथा 223 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि 8653 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 60 वर्ष से उपर के 49862 लोगों को अब तक पहली डोज तथा 22652 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि 45 से 59 वर्ष तक के 59654 लोगों को पहली डोज व 6737 लोगांे को दूसरी डोज दी गई और 18 से 44 साल के 2167 लोगों को टीके पहली डोज के रुप में लगे।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 141072 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

News Archives

Latest News