जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को इस दिन मिलेगी शपथ

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

24 जनवरी। जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक 28 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 86 की अनुपालना में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 की धारा 90 के तहत जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।

News Archives

Latest News