DNN धर्मशाला
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा के समस्त विकास खण्डों में खंड स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त युवा मंडलों एवं संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे अपने विकास खंड से 15 से 29 आयुवर्ग के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के साथ सगंत करने वालों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय युवा उत्सव में लोक नृत्य 12 से 15 मिनट, लोकगीत 5 से 7 मिनट तथा परम्परागत वाद्य यन्त्र 8 से 10 मिनट की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त एंकाकी, शास्त्रीय गायन, तबला, हारमोनियम वादन लाईट, बांसुरी वादन, सितार वादन, कथक नृत्य इत्यादि जो विधाएं हैं, यदि खण्ड स्तर पर कोई प्रतिभागी भाग लेने आते हैं और वो प्रतिभागी 2 से अधिक होते हैं तो उनको प्रतिस्पर्धा के माध्यम से जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए चयनित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को विकास खंड बैजनाथ के तहत जय मां भरमाणी युवक मंडल कपैण द्वारा पंचायत घर रजेड, गांव व डा.रजेड़ तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा(मोबाइल नम्बर 98171-17819, 82193-59960) में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
20 अक्तूबर को विकास खंड भवारना के तहत युवा मंडल दैहण द्वारा पंचायत भवन दैहण(8894119835), 28 अक्तूबर को विकास खंड नूरपुर के तहत युवक मंडल वरियारा द्वारा आंगनबाड़ी स्कूल वरियारा(7018132816-8628065593), 20 अक्तूबर को विकास खंड कांगड़ा के तहत मिशन यूथ क्लब टल्ला द्वारा तकीपुर मैदान (स्वामी विवेकानंद कम्पयूटर एजुकेशन) (8219216588-7807152364), 19 अक्तूबर को विकास खंड रैत के तहत आदर्श युवा क्लब दरगेला द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरगेला (7018825079) में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।














