जिला के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

09 सितम्बर। कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें श्रम विवाद और सेवा मामले, मोटर दुर्घटना दावे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक कानूनी मामले, समझौता योग्य फौजदारी मामले, सभी प्रकार के सिविल मामले, बैंक रिकवरी मामले, बिजली एवं जल विवाद के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के 10,175 केस लगाए गए थे जिसमें 3018 मामलों में समझौता किया गया तथा आठ करोड़ 26 लाख चार हजार 693 की राशि प्राप्त हुई है। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनमानस को शीघ्र व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जाता है। इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा करने का प्रावधान किया गया है।

News Archives

Latest News