जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 टीकाकरण की तिथियां

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 अप्रैल। कण्डाघाट उपमण्डल के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में टीकाकरण स्थल एवं तिथियां निर्धारित की गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, 2021 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट, नागरिक अस्पताल चायल, स्वास्थ्य उप केन्द्र ममलीग तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र झाझा में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि 25 अप्रैल, 2021 को स्वास्थ्य उप केन्द्र शारडाघाट, 26 अप्रैल, 2021 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट, नागरिक अस्पताल चायल, स्वास्थ्य उप केन्द्र रूगड़ा तथा स्वास्थ्य उप केन्द्र टिक्करी (गौड़ा) में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल, 2021 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी, स्वास्थ्य उप केन्द्र बशील, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावशा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरगल में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि 28 अप्रैल, 2021 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट तथा नागरिक अस्पताल चायल में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। 29 अप्रैल को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी, स्वास्थ्य उप केन्द्र रूगड़ा तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र दंघील (ढोल का जुब्बड़) मंे कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल, 2021 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट, नागरिक अस्पताल चायल, स्वास्थ्य उप केन्द्र काहला तथा स्वास्थ्य उप केन्द्र टिक्करी (टिक्करी) में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इन क्षेत्रों के पात्र लोगों से अपील की कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित तिथियों पर अपना टीकाकरण करवाएं।

News Archives

Latest News