जिला के विभिन्न उपचुनावों में इन प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Others Politics Solan

DNN सोलन

सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में सदस्य पदांे के लिए कुल 2 नामांकन भरे गए। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6 नंड-2 में सदस्य पद के लिए एक तथा विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप प्रधान पद के लिए एक नामांकन प्रस्तुत किया गया।
शेष किसी भी ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन के लिए आज कोई नामांकन नहीं भरा गया।

नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आज एक नामांकन प्राप्त हुआ। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए आज अनुराधा, पत्नी बलदेव, निवासी वार्ड संख्या-8, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आज एक नामांकन प्राप्त हुआ। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए आज स्वाति पत्नी कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4 जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया।

News Archives

Latest News