DNN जाबली (सोलन) जयदेव अत्रि
28 सितंबर। कोरोना वायरस से सावधानी बरतने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जगहों पर प्रचार वाहन भेजा जा रहा है रहा है। सोमवार को ग्राम पंचायत जाबली द्वारा भी गांव में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन भेजा है। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाबली में प्रशासन द्वारा कोविड-19 को लेकर जाबली पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन चलाया गया है। इस वाहन में लाऊड स्पीकर के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी, जैसे जागरूकता संदेश दिया जाएगा। पंचायत प्रधान दुनी चंद धीमान ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए बताया कि महामारी को लेकर ब्लाक की सभी पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ,जाबली पंचायत में भी सड़कों से जुड़े गांवों में प्रचार वाहन द्वारा जागरूक किया जा रहा है । इस मौके पर पंचायत सचिव केशवानंद शर्मा, उपप्रधान विनय अत्रि, बालकिशन शर्मा, महिद्र, तीर्थ राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















