सोलन पुलिस ने चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया। सोलन के नए स्टैंड स्थित पुलिस बूथ में यह कैंप लगाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एचआरटीसी, निजी बसों पिकअप सहित अन्य वाहन चालकों आंखों की जांच की। यह जांच शिविर यातायात पुलिस सोलन व सदर पुलिस सोलन द्वारा संयुक्त तौर से लगा गया । इसमें डेढ़ सौ से अधिक चालकों की आंखों की जांच की गई । इस मौके पर सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यातायात प्रभारी राकेश गुलेरिया ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा कि चालकों की आंखों की जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि यदि किसी चालक की नजरें कमजोर हैं तो वह समय पर है उसका उपचार करवाएं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान चला रही है और यह जांच शिविर भी इसी का एक हिस्सा है।

जाने क्यों सोलन पुलिस ने करवाई चालकों की आंखों की जांच
DNN सोलन














