जानिए कौन कौन से विभाग देखेंगे मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के विधायक दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को विभाग आवंटित किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना मुख्य सचिव ऑडी धीमान द्वारा जारी की गई है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य ऐसे विभाग अभी अपने पास रखे हैं जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभागों को संभालेंगे ।

News Archives

Latest News