जानिए कब हैं 50 डिलीवरी एक्जीक्यूटिव फूड डिलीवरी के पदों के लिए INTERVIEW

Kangra Others
DNN धर्मशाला 
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रमेश कटोच ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्टरो टेकनोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50 डिलीवरी एक्जीक्यूटिव (फूड डिलीवरी) के पदों को भरने हेतु 12 मार्च को प्रातः 10.30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में साक्षात्कार लिया जायेगा। उन्होंने बताया अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी की शैक्षिणक योग्यता दसवीं पास हो। उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतन दस हजार रुपये रखा है। 
 
  उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार के पास दो पहिया वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बाइक आरसी, पैन कार्ड सहित बैंक डिटेल साक्षात्कार के दिन साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदक उपरोकत समय तथा स्थान पर साक्षात्कार हेतु मूल शैक्षाणिक प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224892 पर सम्पर्क किया जा सकता है।   

News Archives

Latest News