जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

04  जनवरी मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2022-23 में पांचवी कक्षा में पढ़ कर रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशलाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है ।आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट  या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वैबसाइट  का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9478602322 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News