DNN राजगढ सिरमौर (शर्मा)
वर्तमान प्रदेश सरकार का मुख्य उद्वेश्य प्रदेश के शिक्षण संस्थानो मे छात्रो को आधुनिक एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है, यह बात विधायक सुरेश कश्यप ने यहा राजकीय महाविधालय राजगढ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के शुभाऱभ के बाद छात्रो को संबोधित करते हुये कही। कश्यप ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा चरण बद्व तरीके से कदम उठाये जा रहै है। उनका कहना था कि शिक्षा एक ऐसा धन है जिसका कभी क्षय नही होता और हम जीवन पर्यत कुछ ना कुछ सीखते ही रहते है, इसलिए शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नही होती और छात्रो को अपने जीवन का लक्ष्य तय करके सुशाशित रह कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए कडी मेहनत करनी चाहिये उन्होने छात्रो को नशे से बचने की सलाह दी । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विधान सभा क्षेत्र मे लगभग दस करोड की लागत से नवोदय विधालयो की तर्ज पर हर एक एक आर्दश विधालय खोलने की योजना बनाई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रो को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके।
इस मौके पर बोलते हुये इस मौके पर बोलते हुये चेयर बी डी सी राजगढ व भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और शिक्षण संस्थानो मे शिक्षा प्रदान करने वाले गुरूजन भविष्य के निर्माण कर्ता ठाकुर ने कहा कि राजगढ महा विधालय मे पत्रकारिता विषय भी आरंभ होना चाहिये । विधालय की प्रार्चाय शकुंतला वर्मा ने वार्षिक रिर्पोट पढ कर विधालय की सभी गतिविधियो की विस्तार से जानकारी दी । इस मौके पर मैधावी छात्रो को स्मृति चिन्ह व प्रशशति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कालेज की प्रार्चाय ने कालेज की समस्याओ को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा जिस पर उन्होने सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

















