DNN नाहन
18 सितंबर प्रदेश की जयरम सरकार अपने कार्यकाल में पूरी तरह से विफल रही है । प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी, चरम पर है तो कानून व्यवस्था चरमराई हैं । सरेआम प्रदेश में गोलियां चल रही है जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किस हद तक सोई है। नाहन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज प्रदेश की हालत बिगड़ती जा रही है ।महंगाई सातवें आसमान पर है बेरोजगारी चरम पर है हरियाणा राज्य के युवाओं को प्रदेश में रोजगार दिया जा रहा है तो वही कानून व्यवस्था की अगर बात करें तो सरेआम खनन माफिया, वन माफिया समेत गैंगस्टरो के हौसले बुलंद हैं । सरेआम दिनदहाड़े गोलियां चल रही है कानून व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं देती। उन्होंने विकास के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा केवल वीरभद्र सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों के फीते काटने का काम कर रही है । कोई भी योजना डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता को नहीं दे पाई। उन्होंने गिरिपार क्षेत्र को एसटी क्षेत्र घोषित करने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा कि क्षेत्र की जनता भोली भाली है लेकिन बेवकूफ नहीं । बात क्षेत्र को एसटी का दर्जा देने की हुई थी लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ जातियों को इसमें शामिल कर अन्य लोगों को ठगा हैं ।















