DNN सोलन
सोलन जिला पैंशनर्ज एसोसिएशन की आम सभा की बैठक पुराने उपायुक्त भवन के ‘अपना घर’ में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। यह बैठक प्रदेश पैंशनर्ज एसोसिएशन उपाध्यक्ष जेएन निराला एवं सेवानिवृत इंजीनियर अनिल बत्रा के सहयोग से संपन्न हुई।
चुनाव से पूर्व जिला के वरिष्ठ पैंशनर्ज ने अपने-अपने विचार रखें तथा पैंशनर्ज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यक्रमों में भूमिका निभा रही है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत आदि शामिल है। पैंशनर्ज एसोसिएशन के कुछ प्रतिनिधियों व समाज के सहयोग से स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों को दोपहर का भोजन पहली जून से निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब प्रशंसा की और एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने भी इसमें अपने सहयोग का भी आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के चुनाव सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें सर्व जयदेव शर्मा को चौथी बार अध्यक्ष पद पर चुना गया। इसी प्रकार सुंदर सिंह ठाकुर भी चौथी बार महासचिव पर पद सर्वसम्मति से चुने गए। इसके अतिरिक्त एनएन कश्यप को दूसरी बार संगठन का मुख्य सलाहकार चुना गया। अन्य पदों पर बाबू राम वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जेसी बंसल को तीसरी बार उपप्रधान, शारदा ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। श्री सुनील जोशी को संगठन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

















