जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व अधिकारी-प्रशांत देष्टा

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़
उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने आज नालागढ़ में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
प्रशांत देष्टा ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में अपने विभागीय कार्यों के अतिरिक्त जनहित से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता से निपटाऐं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन मंच तथा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर ही हल करने के लिए प्रयासरत है। इसलिए राजस्व विभाग के कर्मचारी वृद्धों, महिलाओं तथा गरीब व्यक्तियों के कार्य करते समय विनम्र तथा आदरपूर्वक रवैया अपनाएं।
उन्होंने उपमंडल स्तर पर गठित रेडक्रॉस समिति गरीब व असहाय की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेडक्रॉस के पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समिति को भेजें ताकि सही समय पर असहाय की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर के अतिरिक्त अन्य सहायक उपकरण भी दिए जाते हैं।
बैठक में उपमंडलाधिकाारी ने तक्सीम प्रकरण, चकोता प्रकरण, भूमि स्थानांतरण, आपदा राहत, दाखिला, जमाबंदी तथा भूमिहीनों को आवास निर्माण के लिए भूमि देने से संबंधित विभिन्न मदों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

News Archives

Latest News