जंगल में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Chamba Crime

DNN चंबा

24 सितम्बर। जिला चंबा के मोरठू के जंगल में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जंगल में लटके हुए शव की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब एक पेड़ के नीचे पड़ा था व पेड़ की डाली पर फंदे की रस्सी लटकी हुई थी शव कंकाल बन चुका था। शव के पास है पुलिस को चप्पल व युवक का तोलिया घटनास्थल पर प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक मोरठू क्षेत्र का है व 22 वर्षीय युवक पिछले 15 अगस्त से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News