DNN नालागढ़ (आदित्य चड्ढा)
जिला के नालागढ़ में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय महिला की फरवरी में शादी हुई थी और कुछ दिनों पहले वह मायके से आई थी। रविवार को सुबह वह रोजाना की तरह पशुशाला गई, लेकिन जब काफी देर तक वापिस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की और वह जंगल में पेड़ से लटकी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी नालागढ़ मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।















