छह महीने के लिए बर्फ में कैद हो जाएंगे लाहुली, दर्रे के बाद रोहतांग सुरंग भी होगी बंद, फ‍िर बिगड़ेगा मौसम

Kullu Others

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम फ‍िर तेवर दिखा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने 25, 26 नवंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिला कुल्‍लू के रोहतांग दर्रे में चार फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। बीआरओ की माने तो वो अब रोहतांग दर्रे को बहाल नहीं किया जाएगा। बीआरओ रोहतांग बहाल नहीं करता है तो दर्रा अब सर्दियों के लिए बंद हो जाएगा। ऐसे में लाहुली लोग अप्रैल या मई माह के लिए बर्फ में कैद होकर रह जाएंगे। इनके पास हवाई यात्रा ही एकमात्र साधन रहेगा, लेकिन वह भी मौसम पर निर्भर रहता है।
बीआरओ कंकरीट कार्य के चलते रोहतांग सुरंग से भी सेवाएं बंद करने जा रहा है। ऐसे में लाहुल के लोग अब सर्दी भर के लिए घाटी में बंद होने जा रहे हैं। लाहुल के लोगों को अब हवाई सेवा ही एकमात्र सहारा रह जाएगा। हालांकि लोग 30 नवंबर तक सुरंग से आवाजाही की मांग कर रहे हैं। बीआरओ की माने तो वह कल से ही कंकरीट का कार्य शुरू करने जा रहा है। अगर बीआरओ लोगों के आग्रह को नहीं मानता है तो आज बस सेवा का भी आखिरी दिन है।

News Archives

Latest News