छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ सेवानिवृत परिवहन कर्मियों को भी मिले

Others Sirmaur

DNN नाहन। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की एक अहम बैठक आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने की। इस बैठक में प्रदेश सरकार के छठे वेतन आयोग को लागू करने बारे एवं सेवानिवृत कर्मियों को इसके लाभों को लेकर चर्चा एवं चिंतन किया गया। बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार की कल की घोषणा में रिटायर्ड कर्मियों के लाभों बारे साफ नहीं किया गया है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए 8 जून को सचिवालय की और मार्च किया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिवहन सेवा निवृत कर्मियों को 2015 से डीएका भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही पेंशन भी नियमित तौर पर नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार को अपनी समस्याओं से रूबरू करवाने के लिए पूर्व निर्धारित 8 जून को शिमला में सचिवालय मार्च भी किया जाएगा।

News Archives

Latest News