चौपाल में ड्रोन से हो रही जंगलों की निगरानी: गोविंद सिंह

Himachal News Politics Shimla
DNN शिमला
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि वन विभाग के चौपाल मंडल में वनों के संरक्षण, भू-संरक्षण और पौधारोपण में बहुत ही सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इनका अनुसरण किया जा सकता है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन मंडल चैपाल की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि वनों का कटान तथा आग की घटनाओं को रोकने के लिए चौपाल में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ड्रोन से निगरानी करने से जहां वन माफिया पर शिकंजा कसा जा सकता है, वहीं वनों में आग का भी तुरंत पता लगाया जा सकता है। गोविंद सिंह ने कहा कि वन विभाग के फील्ड कर्मचारी बहुत ही विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। टैक्नोलाॅजी के प्रयोग से वे वनों की बेहतर निगरानी कर सकते हैं। विभाग इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। वन मंत्री ने कहा कि चैपाल मंडल ने भू-संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है। विभाग ने यहां चैक डैमों के निर्माण में नया प्रयोग किया है। इससे जंगलों में भूमि कटाव रुकेगा तथा भू-जल स्तर में भी सुधार होगा।
बैठक के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने अन्य कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आगामी सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण पर भी जोर दिया।

News Archives

Latest News