चोरी के मामले में उद्घाेषित अपराधी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 2 मार्च : सोलन जिला की धर्मपुर पुलिस ने चोरी के मामले में अदालत द्वारा उदघोषित किए गए एक व्यक्ति को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिहं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना धर्मपुर के तहत वर्ष 2014 में दर्ज एक चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा उदघोषित किए गए अपराधी संजीव कुमार उर्फ संजू को थाना धर्मपुर की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी शटरिंग प्लेटों की चोरी में वांछित था । इस आरोपी को सोलन न्यायालय द्वारा 7 मई 2024 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था ।

News Archives

Latest News