चोर ने दुकान से चुराए 12 मोबाइल

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट के मेन बाजार में देर रात्रि अज्ञात लोगों ने एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर दुकान में रखे 12 मोबाइल चोरी करके ले गए। इनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई जा रही है। दुकान के मालिक ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

 

News Archives

Latest News