DNN सोलन
सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ 2 विदेशी मूल के लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9.90 ग्राम हैरोइन बरामद की है। साथ ही इनके पास से करीब 88 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने पुलिस को अपनी पहचान स्टैनले व दूसरे ने अपना नाम ओमानी बताया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सदर पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी धर्मसेन नेगी के नेतृत्व में नाके के दौरान पाया कि यहां पर 2 विदेशी मूल के व्यक्ति खड़े है। जिनके के पास एक बैग मौजूद था। चैक करने पर इस बैग से हैराइन व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।














