चायल में नाले में मिला युवक का शव

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

चायल क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिहार निवासी ईश्वर के तौर पर हुई है, जोकि पिछले कुछ महीनों से महोग बाग में स्थानीय व्यक्ति के पास कार्य करता था। चायल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमाटर्म के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस के अनुसार रविवार को स्थानीय लोगों ने चायल बाजार के नजदीक नाले में गिरा हुआ एक युवक देखा। यह नाला सकोड़ी पंचायत के जंगल में पड़ता है। लोगो ने तुरंत इस कि सूचना चायल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस द्वारा जांच करने के दौरान मृतक युवक की जेब से एक कागज पर नंबर लिखा हुआ मिला। जब पुलिस ने इस नंबर पर बात की तो यह नंबर वेद प्रकाश का निकला। बात करने पर वेद प्रकाश को पुलिस द्वारा घटना स्थल पर बुलाया गया। घटना स्थल पर आने के बाद मृतक की पहचान ईश्वर निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर शव को अपने कब्जे में लिया। इस के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया।

News Archives

Latest News