चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं की जा रही कार्यान्वित – राम कुमार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

19 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। राम कुमार आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार ने कहा कि हरिपुर संडोली सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को 03 लाख रुपए की राशि से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राज्य के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र को पक्की सड़क से जोड़ना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सड़कें विकास का आधार होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को अपनी उपज को मण्डियों तक पहंुचाने के लिए अच्छी सड़कों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उत्कृष्ट गुणवत्ता की सड़कें निर्मित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सड़क एवं रख-रखाव योजना आरम्भ की गई है। इसके तहत वर्ष 2023-24 में 200 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
राम कुमार ने कहा कि बद्दी शहर को चण्डीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी शहर में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाईट लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बद्दी शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।
उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश, वार्ड पंच श्याम लाल, सुरेन्द्र, ग्राम पंचायत संडोली के पूर्व प्रधान शंकर लाल, भूपेन्द्र सिंह, सम्पूर्ण सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

News Archives

Latest News