चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम पत्थर, चालक की मौके पर मौत

Crime Mandi

DNN मंडी।

जिला मंडी में गुरूवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पेश आया। यहां 4 मील के समीप आज शाम करीब 5 बजे एक टाटा-407 वाहन पर भारी भरकम पत्थर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा-407 वाहन सब्जी लेकर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। इसी बीच जब यह वाहन 4 मील के समीप पहुंचा, तभी पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर वाहन पर आ गिरा। ऐसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक के शव की पहचान होना अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News