चरस के साथ 1 गिरफ्तार

Chamba Crime Himachal News

DNN चंबा

चंबा पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने चम्बा-तीसा मार्ग पर शक्तिदेहरा जीरो प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पुखरी की ओर से पैदल आया जोकि सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोचा लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान देसराज निवासी गांव सुंदरी तहसील चुराह के तौर पर बताई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 672 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी अजय कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

News Archives

Latest News