DNN सोलन
सुबाथू पुलिस ने चरस अफीम वह हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबाथू पुलिस चौकी कि टीम ने कैंची मोड़ हरिपुर के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान गम्बरपुल की तरफ़ से एक पिकअप आई। जिसमें बोरियों में भूसा लोड था। पुलिस ने गाड़ी को रोका कर्फ्यू के दौरान घूमने को लेकर परमिशन दिखाने को कहा लेकिन वाहन चालक के पास कोई परमिशन नहीं थी पूछताछ करने पर वाहन में बैठे लोगों ने अपनी पहचान राहुल व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजू बताया। गाड़ी को चैक करने पर उसके अंदर से एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, 7 ग्राम चरस, 1.19 ग्राम अफीम व 2.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।















