चतुर्थ कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब 05 जनवरी ।

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की वाल्मिकी बस्ती निवासी एक चतुर्थ कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गई। मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा, लेकिन परिजनों ने पुलिस को बताया कि संबंधित कर्मचारी को ह्रदय रोग के चलते तीन माह से सांस लेने में दिक्कतें थी। फिलहाल पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल पांवटा साहिब थाना पुलिस को सिविल हस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जिसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि 59 वर्षीय मृतक जीत प्रकाश वाल्मिकी बस्ती पांवटा साहिब निवासी था, जोकि पीएचसी कुंडियों में बतौर चतुर्थ कर्मचारी तैनात था। तबीयत बिगडऩे पर मृतक के बेटे देवेन्द्र, जितेन्द्र व रिश्तेदार ईलाज के लिए सिविल अस्पताल उपचार को लेकर आए थे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर परिजनों के अनुसार जीत प्रकाश पिछले सितम्बर 2021 से हृदय रोग से पीड़ित
था। रोग का उपचार चल रहा था। टैस्ट करवाने पर मालूम हुआ कि उनके हार्ट का एक बल्ब सिकुड़ गया था। 3 माह से थोड़ा चलने में भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी बीच तबीयत खराब होने पर वह बेहोश हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने जीत प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृत्यु पर किसी तरह को कोई संदेह नहीं जताया है। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

News Archives

Latest News