DNN सोलन
सोलन के चंबाघाट स्थित लेप्रोसी अस्पताल की रसोई में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अस्पताल की रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी। घटना के समय 6 और सिलेंडर रसोई में मौजूद थे ऐसे में यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन फायर विभाग की मुस्तैदी के चलते आग पर कुछ ही देर में काबू पाया जा सका जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर अधिकारी राजाराम के अनुसार आग सिलेंडर में लगी। सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाया की रसोई के अंदर सिलेंडर में आग लगी थी। जबकि वहां पर कुल 6 सिलेंडर मौजूद थे। जिनमें कुछ खाली थे और कुछ भरे। विभाग की टीम ने तुरंत सिलेंडरों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। विभाग की टीम की मुस्तैदी के चलते। आग समय पर बुझ गई वरना यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।















