चंबाघाट के नजदीक पुलिस ने मकान में मारा छापा चिट्टा बरामद युवक गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 6.3 ग्राम हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने सोलन के चंबाघाट के समीप एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान विकास उर्फ मोनू के कब्जे से 6.3 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

News Archives

Latest News